पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक शंकर घोष और मालदा उत्तर से पार्टी सांसद खगेन मुर्मु पर आज जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में सैकड़ों उपद्रवियों ने बेरहमी से हमला किया। वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए जा रहे थे तभी उनकी कार पर पत्थरों और ईंटों से हमला किया गया। श्री मुर्मु के सिर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 4:54 अपराह्न
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक और सांसद पर नागराकाटा में हमला