पश्चिम बंगाल में, निर्वाचन आयोग ने आज ओडिशा और झारखंड के 200 न्यायिक अधिकारियों के लिए एक वर्चुअल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. प्रक्रिया की देखरेख के लिए राज्य में आए हैं, जो विभिन्न जिलों में पहले से तैनात सैकड़ों स्थानीय न्यायाधीशों के साथ जुड़ेंगे।
मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरिजीत बंदोपाध्याय और रजिस्ट्रार जनरल सत्र के दौरान उपस्थित थे। आयोग ने आने वाले अधिकारियों के लिए आवास और परिवहन सहित रसद व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। इस कदम का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची