सितम्बर 28, 2025 8:54 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष उत्साह

दुर्गा पूजा बंगालियों के सबसे बड़े त्‍योहारों में से एक है। इस पूजा की शुरूआत आज देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में महाषष्‍ठी के उत्‍सव के साथ हुई।
पांच दिन के इस उत्‍सव की शुरूआत आज शाम देवी दुर्गा के आह्वान के साथ हुई।

 

हमारे कोलकाता संवाददाता ने बताया कि पूरा शहर दुर्गा पूजा के उत्‍सव में सराबोर है। कोलकाता शहर के लगभग हर हिस्‍से में सुन्‍दर तरीके से सुसज्जित पंडाल बनाए गये हैं।

 

शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगे प्रकाश से जगमग हो उठता है और सैकडों लोग देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए सड़कों पर उमड़ पडते हैं। माइक्रोफोन पर गुंजती ढोल की थाप की धुनें और उत्‍सव की ध्‍वनि वातावरण को और जीवंत बना देती है।