पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर की अदालत ने एमबीबीएस की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को आज दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
शेख रियाजुद्दीन, अपू बाउरी और फिरदौस शेख को बिजरा गाँव से गिरफ्तार किया गया। ओडिशा की रहने वाली छात्रा के साथ शुक्रवार शाम को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जब वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज परिसर से बाहर गई थी।