पश्चिम बंगाल में दीपावली पूरे उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पश्चिम बंगाल में प्रकाश का पर्व दीपावली आशा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मनाया जा रहा है। घरों, दुकानों और इमारतों को दीयों और रोशनी से सजाया गया है। राज्य में आज काली पूजा भी की जा रही है। लोग पंडालों में घूमने के लिए उत्सुक हैं।