जनवरी 28, 2026 12:38 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के नाज़िराबाद में भीषण आग

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के नाज़िराबाद में भीषण आग में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 14 परिवारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि लापता व्यक्तियों की संख्या कहीं अधिक है। बरुईपुर पुलिस जिला एस पी सुभेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण हेतु अधिकारी आज अदालत से अनुमति लेंगे। स्‍थानीय पुलिस ने डेकोरेटर फर्म के मालिक गंगाधर दास को पूर्वी मिदनापुर के आवास से हिरासत में ले लिया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला