दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने बताया है कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण-एस आई आर के दौरान सत्यापन के लिए चाय बागानों और सिनकोना बागानों के रिकॉर्ड के उपयोग को मंजूरी दे दी है।
श्री बिस्ता ने कहा कि चाय बागानों और सिनकोना बागानों में रोजगार का रिकॉर्ड भविष्य में भी आधिकारिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर इन अभिलेखों को एस.आई.आर. सत्यापन के लिए वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का अनुरोध किया गया था।
श्री बिस्ता ने निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन हजारों नागरिकों को लाभ होगा जिन्हें लंबे समय से बुनियादी दस्तावेजीकरण और चुनावी समावेशन से वंचित रखा गया।