पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर से हुई दुष्कर्म के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन किया। आज बिलासपुर में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च भाजपा कार्यालय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक निकाली गई। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस घटना के दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
उधर, जगदलपुर शहर में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इसमें आम नागरिक भी शामिल हुए।