फ़रवरी 28, 2026 1:34 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुरू हुआ

पश्चिम बंगाल में अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुरू हो गया है। ऑनलाइन प्रकाशित होने से पहले, सूची को बूथ स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से लोगों के साथ साझा किया जा चुका है। विभिन्न जिलों में नाम सूचियाँ लगाई जा रही हैं।

निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया है कि सूची जल्द ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। बांकुरा और कूच बिहार सहित कई जिलों में अद्यतन मतदाता सूचियों की प्रतिया लगाई जा चुकी हैं।