मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 21, 2025 1:54 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत उत्साह और सकारात्मकता के साथ मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पश्चिम बंगाल में बहुत उत्साह और सकारात्मकता के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने कोलकाता के राजभवन परिसर में योग सत्र का नेतृत्व किया। शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, फुटबॉल ग्राउंड कोलकाता में योग सत्र में भाग लिया। संस्कृति मंत्रालय ने ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल बिल्डिंग लॉन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रैंडमास्टर दिव्येंदु बरुआ और जानी-मानी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

आकाशवाणी कोलकाता और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.) सहित केंद्र सरकार के कार्यालयों ने आज विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए। सी.बी.सी. कोलकाता ने राष्ट्रीय गति विकलांग संस्थान के सहयोग से एन.आई.एल.डी. कोलकाता में एक कार्यशाला का आयोजन किया। सी.बी.सी. कोलकाता द्वारा एन.आई.एल.डी. में एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।