फ़रवरी 24, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल: मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कल राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित करना था।