तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल पर असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर चुनाव आयोग ने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। तबादलों में मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल थे।
News On AIR | मार्च 17, 2026 1:26 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के प्रशासनिक फेरबदल पर जताया असंतोष