पश्चिम बंगाल में बारुईपुर सबडिविजनल अदालत ने दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर इलाके के नाजीराबाद में आग लगने की घटना वाले वाओ मोमो गोदाम के प्रबंधक और उप-प्रबंधक को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना में 25 मजदूरों की मौत हो गई थी और 27 अभी भी लापता हैं।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना के विरोध में मार्च निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विगत विदेश यात्रा के दौरान ममता बैनर्जी के साथ इस घटना का मुख्य आरोपी भी था।
श्री अधिकारी ने मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये की अनु्ग्रह राशि और नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और प्रतिष्ठान के मालिक की अनदेखी इस घटना की वजह बनी।
25 और 26 जनवरी की रात एक मोमो कंपनी के गोदाम में आग लगी। इस दौरान श्रमिक गोदाम के भीतर मौजूद थे।