अगस्त 21, 2025 5:42 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल, भाजपा के विकास एजेंडे की वजह से उसकी ओर आशा भरी नज़रों से देख रहा है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, भाजपा के विकास एजेंडे की वजह से उसकी ओर आशा भरी नज़रों से देख रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ, राज्य में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कोलकाता में एक कार्यकर्ता रैली करेंगे।