पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की समीक्षा के लिए, निर्वाचन आयोग के नव नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा आज शाम से राज्य के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ बैठक करेंगे।
आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न संबंधित प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा करना है।