अप्रैल 17, 2024 6:05 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आज कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आज कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संगठनों ने पूजा और जुलूस का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सोशल मीडिया पर राज्य के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। राज्य सरकार ने आज छुट्टी की घोषणा की है। राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने आज कोलकाता के दही घाट के राम मंदिर में पूजा की। उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आज दक्षिण दिनाजपुर में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी पूजा और जुलूस में भाग लिया।

भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने न्यूटाउन में रामनवमी समारोह में भाग लिया और पूजा की। उन्‍होंने एक जुलूस में भी भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला