पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। श्री बोस नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे।
श्री बोस ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वे साढ़े तीन साल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें बताया है कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है।