अक्टूबर 14, 2025 1:14 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में बारिश और भूस्खलन प्रभावित सिलीगुड़ी में केंद्र सरकार ने भेजी मदद

सरकार ने आज पश्चिम बंगाल में बारिश और भूस्खलन प्रभावित सिलीगुड़ी के लिए राहत सामग्री भेजी। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए दो हजार 500 पॉलीथीन शीट भी शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला