मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, माहे, कोंकण, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अगले चार-पांच दिन तक कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है।
पश्चिमी असम, मेघालय, त्रिपुरा में कल तक और केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और कोंकण में एक मई तक उमस भरी गर्मी का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कल तक वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 39 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।