पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुर-द्वार में 19 अप्रैल के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग समुचित कदम उठा रहा है। इसके लिए केंद्रीय बल के कर्मी आवश्यक संख्या में तैनात हैं। वर्तमान में राज्य में सीएपीएफ की 150 कम्पनियां मौजूद हैं जबकि 27 कम्पनियां अप्रैल की शुरूआत में पहुचेंगी। राज्य सशस्त्र पुलिस की 15 कम्पनियों को भी तैनात किया जाएगा।
राज्य की तृणमूल कांग्रेस और एसयूसीआई के अलावा किसी अन्य दल ने 42 संसदीय सीटों के लिए अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक को कूचबिहार से तथा भाजपा के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा को अलीपुर द्वार से उम्मीदवार बनाया है।
वाम मोर्चे और कांग्रेस ने प्रथम चरण की सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।