जनवरी 6, 2025 8:55 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगा सागर क्षेत्र के 95 भारतीय मछुआरों से बातचीत की

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर क्षेत्र के 95 भारतीय मछुआरों से बातचीत की। इन भारतीय मछुआरों की रिहाई 90 बांग्‍लादेशी मछुआरों को छोडे जाने के साथ हुई है।

सुश्री ममता बनर्जी ने भारतीय मछुआरों को दस-दस हजार रूपये भी दिये। पिछले वर्ष ये मछुआरे बंगाल की खाडी में बांग्‍लादेशी क्षेत्र में चले गए थे। इस कारण बांग्‍लादेशी अधिकारियों ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया था।