अप्रैल 9, 2024 12:35 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगालः निष्‍पक्ष चुनाव के लिए तैनात होंगी अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्‍त 100 कंपनियाँ

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए गृह मंत्रालय को केंद्रीय सशस्‍त्र अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्‍त 100 कंपनियां तैनात करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि आयोग के निर्देश पर गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 55 और सीमा सुरक्षा बल की 45 कंपनियां तैनात कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में अतिरिक्‍त कंपनियों को 15 अप्रैल से पहले तैनात करने के लिए कहा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला