मार्च 4, 2026 2:07 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष: साइप्रस में युद्धपोत और हवाई रक्षा प्रणाली तैनात कर रहे ब्रिटेन-फ्रांस

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच साइप्रस पर हुए हमले के बाद ब्रिटेन और फ्रांस साइप्रस में युद्धपोत और हवाई रक्षा प्रणाली तैनात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने रक्षात्मक अभियान जारी रखे हुए है। उन्होंने ये भी कहा कि ब्रिटेन ड्रोन हमलों से लैस हेलीकॉप्टर भेज रहा है और एचएमएस ड्रैगन भी तैनात कर रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने भी विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल को भूमध्य सागर में भेजने का आदेश दिया। इस संबंध में उनका कहना था कि फ्रांस इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के लिए उनके साथ खड़ा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए फ्रांस का आभार व्यक्त किया।