पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने वैकल्पिक ईंधन के रूप में केरोसिन के वितरण में तेजी लाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 37 लाख लीटर केरोसिन के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
इस योजना के अंर्तगत मार्च और अप्रैल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के माध्यम से राज्य भर में प्रति राशन कार्ड 3 लीटर केरोसिन वितरित किया जाएगा। राशन कार्ड न रखने वाले परिवार भी उपलब्धता के आधार पर वितरण के पात्र होंगे।