मार्च 11, 2026 10:18 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी इतिहास में सबसे बड़ी मात्रा में आपातकालीन तेल भंडार जारी करेगा

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने आज अपने इतिहास में सबसे बड़ी मात्रा में आपातकालीन तेल भंडार जारी करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पेरिस में यह एजेंसी, सदस्य देशों के रणनीतिक भंडारों से 40 करोड़ बैरल तेल उपलब्ध कराएगी। एजेंसी वर्तमान के सदस्य देशों के पास वर्तमान में एक अरब बीस करोड़ बैरल से अधिक सार्वजनिक आपातकालीन तेल भंडार है। इसके अलावा 6 करोड़ करोड़ बैरल औद्योगिक भंडार भी उपलब्‍ध है।

यह निर्णय क्षेत्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए लिया गया है। ईरान ने अमरीका और इस्राएल के हमलों के जवाब में फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला कर होर्मुज़ जलडमरूमध्य से माल ढुलाई को लगभग रोक दिया है। जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने एजेंसी के अनुरोध के बाद अपने रणनीतिक तेल भंडार का कुछ हिस्सा जारी करने की पुष्टि की है।