मार्च 11, 2026 10:05 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष का आज बारहवां दिन

पश्चिम एशिया संघर्ष का आज बारहवां दिन है। पिछले कुछ घंटों में अब तक की सबसे गंभीर घटनाएं देखने को मिली हैं। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरू मध्य में समुद्री सुरक्षा को लेकर, अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अमरीकी सेना ने सोलह ईरानी नौकाओं को नष्ट कर दिया है।

यह कार्रवाई उन रिपोर्टों के बाद की गई है जिनमें कहा गया था कि तेहरान ने ऐसे विस्फोटक उपकरण तैनात करना शुरू कर दिया है जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक को अवरुद्ध कर सकते हैं।

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि यह हमले, संघर्ष शुरू होने के बाद सबसे भीषण हमले साबित हो सकते हैं। इनमें कथित तौर पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल अवसंरचना और ड्रोन उत्पादन सुविधाओं को निशाना बनाया गया है।