मार्च 1, 2026 7:19 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में स्थिति के मद्देनज़र एयर इंडिया ने क्षेत्र की उड़ानें रात 11:59 बजे तक रद्द कीं

पश्चिम एशिया के मौजूदा स्थिति को देखते हुए, एयर इंडिया ने आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक इस क्षेत्र के सभी गंतव्यों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रही है।

 

उसने कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह स्थिति का आकलन करना जारी रखेगी तथा आवश्यकतानुसार उचित परिचालन संबंधी निर्णय लेगी। अधिक जानकारी के लिए, यात्री +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क कर सकते हैं या उसकी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

   

एक अन्य परामर्श में, एयर इंडिया ने कहा कि आज के लिए निर्धारित 28 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। प्रभावित उड़ानों में दिल्ली और मुंबई से लंदन हीथ्रो, अमृतसर से लंदन गैटविक और दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। अन्य रद्द उड़ानों में मुंबई-नेवार्क, दिल्ली-शिकागो, दिल्ली-टोरंटो, दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, मुंबई-फ्रैंकफर्ट और दिल्ली-पेरिस शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे पुनर्बुकिंग विकल्पों और अधिक जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।