मार्च 7, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण रद्द की गईं भारत से संचालित 278 उड़ानें

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और लागू हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण कल भारत से संचालित होने वाली कुल 278 उड़ानें रद्द कर दी गईं। नागर विमानन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि 5 मार्च से यात्री आवागमन आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया क्षेत्र से भारतीय एयरलाइंस की कुल 40 उड़ानें भारत पहुंचीं, जिनमें 7 हजार 200 से अधिक यात्री सवार थे। इसके साथ ही पश्चिम एशिया से अब तक 14 हजार 900 से अधिक यात्री भारत आए हैं।

इस दौरान यात्रियों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष कार्यरत है और एयरलाइंस तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है। अब तक, एयरसेवा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन कॉल के माध्यम से एक हजार 800 से अधिक यात्रियों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।