विदेश व्यापार महानिदेशालय -डी.जी.एफ.टी. ने पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय निर्यात पर पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी के लिए एक ‘अंतर-मंत्रालयी समूह’ का गठन किया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि यह समूह आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करने वाले वैश्विक घटनाक्रमों पर नज़र रखेगा। इसके अलावा, मुद्दों की वास्तविक समय में निगरानी और अंतर-एजेंसी समन्वय को सक्षम बनाने के लिए डी.जी.एफ.टी. के भीतर एक आंतरिक समन्वय तंत्र भी स्थापित किया गया है।