पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आज कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमरीकी कच्चे तेल में 1.4% की वृद्धि दर्ज की गई जिससे ये 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड में लगभग 1.9% की वृद्धि हुई और शुरुआत में ये 79.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
जारी तनाव के बीच, प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल की ढुलाई के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण, होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में ये उछाल आया है। विश्व में लगभग 20% कच्चा तेल इस जलमार्ग से होकर गुजरता है। इसमें भारत के कच्चे तेल आयात का 40% से अधिक हिस्सा शामिल है।
प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान, मॉर्गन स्टेनली ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक तनाव जारी रहने की स्थिति में ब्रेंट क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है।