नौवहन महानिदेशालय ने बताया है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी नौकाओं पर तैनात तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। महानिदेशालय और प्रशासन अन्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। नाविकों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया जारी हैं और भारतीय ध्वज वाली नौकाएं जल क्षेत्र में परिचालन जारी रखे हुए हैं।