पश्चिम एशिया में आज इराक की राजधानी बगदाद और कतर की राजधानी दोहा सहित कई अन्य क्षेत्रों में हवाई हमले हुए। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। बगदाद में, अमरीकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट हमले किए गए। इराक के अधिकारियों ने हमलों को रोकने की सूचना दी है। अल-रशीद होटल पर भी ड्रोन हमला हुआ, जबकि अल-जादिरिया में एक अन्य हमले में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। ईरान समर्थित कताएब हिजबुल्लाह के एक कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की खबरों के बाद तनाव और बढ़ गया है। इराक के प्रधानमंत्री, मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें आतंकवादी कृत्य बताया है। कतर ने ईरान से 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और कई ड्रोन हमले किए जाने के बाद दोहा के ऊपर हवाई सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है।
News On AIR | मार्च 17, 2026 1:54 अपराह्न
पश्चिम एशिया में बगदाद और दोहा सहित कई इलाकों में हवाई हमले, तनाव बढ़ा