मार्च 17, 2026 10:10 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया में कुछ घंटों के दौरान तेज हुआ संघर्ष

पश्चिम एशिया में पिछले कुछ घंटों के दौरान संघर्ष बहुत तेज हो गया है। इज़राइली सैन्य अधिकारियों ने ईरान की कमान संरचना पर एक बड़ा हमला करने का दावा किया है। इज़राइली रक्षा बलों का कहना है कि उसके एक हमले में सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और बासिज अर्धसैनिक बलों के एक वरिष्ठ कमांडर माए गए हैं।

28 फरवरी को अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद, लारीजानी ईरान के युद्धकालीन नेता के रूप में उभरे थे। वह देश की रणनीतिक और सैन्य प्रतिक्रियाओं का समन्वय कर रहे थे। लारीजानी की कथित मौत की ईरान ने कोई पुष्टि नहीं की है।

इसी बीच, इज़राइल ने आधी रात से ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को कई बार रोकने की बात कही है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का आह्वान किया है। पेंटागन का दावा है कि हजारों हमलों ने ईरान की मिसाइल क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। लेकिन ईरान की ओर से मिसाइल हमले अभी भी जारी हैं।