पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से एक यात्रा परामर्श जारी किया गया है। परामर्श में कहा गया है कि पश्चिम की ओर जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है या समय में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले संबंधित विमान कंपनियों से उड़ान के बारे में ताजा स्थिति की जानकारी ले लें। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक संचार चैनलों पर ही भरोसा करें। ताजा जानकारी के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in देख सकते हैं।
News On AIR | मार्च 1, 2026 4:50 अपराह्न
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से यात्रा परामर्श जारी