मार्च 15, 2026 11:25 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 14 उड़ानें रद्द की

पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने आज 14 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। शारजाह से दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई गई है। एयर इंडिया ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि दो उड़ानें रस अल खैमाह से कोझिकोड और कोच्चि तक भी संचालित होंगी।

एयर लाइन ने बताया कि ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और संचालन के समय की मौजूदा स्थितियों के आधार पर संचालित की जाएंगी। एयर लाइन ने कहा कि संयुक्‍त अरब अमीरात के विमानपत्‍तन प्राधिकरण के निर्देशों के बाद क्षेत्र में अस्थायी परिचालन कम कर दिए गए हैं। विमान संचालकों ने कहा कि रद्द की गई या अस्‍थायी रूप से निरस्‍त हुई सेवाओं के यात्री बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के भविष्‍य की किसी तिथि के लिए उड़ान फिर से बुक कर सकते हैं या पूर्ण रिफंड का विकल्‍प चुन सकते हैं।

वहीं इंडिगो ने बताया कि उनकी उड़ान सेवाएं दुबई में प्रतिबंधित कर दी गई है। इस कारण उड़ान समय सारिणी में बदलाव हुए हैं। एयरलाइन ने हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले दुबई से आने-जाने वाली उड़ानों की स्थिति की जांच करने का आग्रह यात्रियों से किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला