मार्च 15, 2026 8:57 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया तनाव के चलते यूएई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा व्‍यवस्‍था उच्‍च स्‍तर की की गई है। ईरान के मुख्य कच्चे तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर अमरीका के हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीकी सेना ने इस द्वीप कई सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया, लेकिन तेल निर्यात के बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं किया। ईरान के अधिकारियों ने अभी तक नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है। अभी भी यह द्वीप ईरान के तेल निर्यात और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।