मार्च 10, 2026 1:15 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। संसद परिसर में उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी व्यक्तिगत रूप से घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। श्री सूर्या ने कहा कि सरकार ने बार-बार आश्वासन दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता का वातावरण है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री झा ने कहा ऊर्जा और गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की आवश्‍यकता नहीं है।