पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों से सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोटक बरामद किया जिसे जंगल में ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 3 किलोग्राम का विस्फोटक माओवादियों ने सुरक्षा बलों को लक्षित कर लगाया गया था। मामले की जाँच के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।
Site Admin | जनवरी 6, 2025 7:46 अपराह्न
पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करने में पुलिस को मिली कामयाबी