जुलाई 13, 2024 6:46 अपराह्न

printer

पश्चिमी सिंहभूमः भारतीय इस्पात प्राधिकरण,सेल प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन खत्म

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा लौह अयस्क खदान में भारतीय इस्पात प्राधिकरण,सेल प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच 5 घंटे तक चली लंबी वार्ता के बाद अनिश्चितकालिन स्लो डाउन आंदोलन खत्म हो गया है। मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में चार जुलाई से ही आंदोलन कर रहे थे।

समझौते के बाद गुवा खदान में आम दिनों की तरह उत्पादन कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस बैठक में सेल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच चार सूत्री मांगों को लेकर लिखित समझौता हुआ है।