जुलाई 9, 2025 5:58 अपराह्न

printer

पश्चिमी यूरोप में इस वर्ष जून का महीना अब तक का सबसे गर्म रहा

पश्चिमी यूरोप में इस वर्ष जून का महीना अब तक का सबसे गर्म रहा। यहां औसत तापमान 20 दशमलव चार-नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 17 से 22 जून और महीने के अंत में चरम पर पहुंची गर्मी ने स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन सहित कई देशों में परेशानी पैदा की। 30 जून को दैनिक औसत तापमान 24 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान 1991-2020 के औसत से 2 दशमलव आठ-एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लंबे समय तक चली गर्मी ने सूखे, प्रदूषण और जंगल की आग को और बढ़ा दिया। कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के साथ ऐसी घटनाएं और भी बदतर होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला