अप्रैल 18, 2025 1:50 अपराह्न

printer

पश्चिमी यमन में रास इसा तेल सुविधा केन्‍द्र पर अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम 38 कर्मचारी मारे गए और 100 से अधिक घायल

पश्चिमी यमन में कल होदेदाह प्रांत में रास इसा तेल सुविधा केन्‍द्र पर अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम 38 कर्मचारी मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। अमरीकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि हमलों का उद्देश्य हौथी राजस्व स्रोतों को नुकसान पहुंचाना था।

 

 

लाल सागर शिपिंग और इज़राइल पर हौथी विद्रोहियों के लगातार जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच अमरीका ने मार्च के मध्य से कई हौथी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये हैं। भारी बमबारी के बावजूद हौथी व्रिदोहियों का शीर्ष नेतृत्व और कई ठिकाने काम रहे हैं।