फ़रवरी 2, 2026 7:03 अपराह्न

printer

पश्चिमी मामलों के सचिव राजदूत सिबी जॉर्ज ने नॉर्वे की उप मंत्री रैगनहिल्ड स्जोनर सिरस्टैड से भेंट की

 
पश्चिमी मामलों के सचिव राजदूत सिबी जॉर्ज ने आज राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप मंत्री रैगनहिल्ड स्जोनर सिरस्टैड से भेंट की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-ईएफटीए-टीईपीए समझौते के लागू होने के बाद आर्थिक संबंधों को और सशक्‍त बनाने पर चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों ने हरित और नीली अर्थव्‍यवस्‍था से संबंधित प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।