फ़रवरी 6, 2026 5:23 अपराह्न

printer

पश्चिमी नेपाल में बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

पश्चिमी नेपाल में शादी में शामिल होने आए लोगों को ले जा रही एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्‍यु हो गई। इनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्‍य पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बैताडी जिले की पुरचैदी नगरपालिका से बाझंग जा रही यह बस कल पुरचैदी बड़गांव मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस प्रमुख दीपक कुमार रॉय ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए अन्‍य 34 लोगों का इलाज चल रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला