पश्चिमी देश सद्भावना दिखाएँ तो ईरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम पर निष्पक्ष बातचीत फिर शुरू करने के लिए तैयार है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूरोपीय शक्तियों द्वारा तेहरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद यह बात कही। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास को भेजे पत्र में, अराघची ने कहा कि ईरान निष्पक्ष कूटनीतिक वार्ता फिर शुरू करने के लिए तैयार है बशर्ते अन्य पक्ष गंभीरता और सद्भावना दिखाएं। उन्होंने कहा कि अन्य पक्षों को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जो सफलता की संभावनाओं को नुकसान पहुँचाते हैं।
Site Admin | अगस्त 29, 2025 6:08 पूर्वाह्न
पश्चिमी देश सद्भावना दिखाएँ तो ईरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम पर निष्पक्ष बातचीत फिर शुरू करने के लिए तैयार है: ईरान के विदेश मंत्री
