जून 6, 2024 5:36 अपराह्न

printer

पश्चिमी देशों का यह मानना गलत है कि रूस कभी भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगाः व्लादिमीर पुतिन

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यदि रूस यूक्रेन को लंबी दूरी के पश्चिमी हथियारों के साथ रूस में अधिक गहराई तक हमला करने की अनुमति देता है, तो वह अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगियों की मारक दूरी के भीतर पारंपरिक मिसाइलें तैनात कर सकता है।

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ संपादकों के साथ अपनी पहली बैठक में श्री पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों का यह मानना गलत है कि रूस कभी भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि रूस के परमाणु सिद्धांत को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

श्री पुतिन ने यह भी कहा कि रूस उन राज्यों पर हमला करने के लिए समान उच्च-प्रौद्योगिकी, लंबी दूरी की मिसाइलों को तैनात करने पर विचार कर रहा है, जिन्होंने यूक्रेन को ऐसी मिसाइलों के साथ रूसी क्षेत्र पर हमला करने की अनुमति दी है।

इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कीव को रूस के अंदर सैन्य ठिकानों पर अमरीका द्वारा आपूर्ति किए गए कुछ हथियारों को लॉन्च करने के लिए अधिकृत किया था।