नेपाल में पश्चिमी और स्थानीय हवाओं का आंशिक असर बना हुआ है। जल विज्ञान और मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी राष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रांत में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। नेपाल के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की आशंका है।
Site Admin | मार्च 10, 2025 10:46 पूर्वाह्न
पश्चिमी और स्थानीय हवाओं से नेपाल प्रभावित, पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे