नवम्बर 20, 2025 7:53 पूर्वाह्न

printer

पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में शीत लहर चलने की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में आज शीत लहर चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पु्द्दुचेरी और कराईक्‍कल में आज गरज, बिजली और तेज़ हवा के तेज वर्षा का अनुमान है।

 

इस बीच, दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। सुबह 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 दर्ज किया गया। खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में ग्रैप के तीसरे चरण को लागू कर दिया है।