दिसम्बर 30, 2025 1:44 अपराह्न

printer

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात हेली तीव्र होकर चौथी श्रेणी के तूफान में बदला

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात हेली तीव्र होकर चौथी श्रेणी के तूफान में बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से आज किम्बर्ली क्षेत्र में भीषण तबाही होने की आशंका है।

डर्बी समेत इस क्षेत्र में 170 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मूसलाधार वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आने की आशंका है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा है कि जान-माल के संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।