मार्च 1, 2026 6:22 अपराह्न

printer

पश्चिमी एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आज भारतीय विमान कंपनियों की 350 उड़ानें रद्द

पश्चिमी एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आज भारतीय विमान कंपनियों ने 350 उड़ानें रद्द कर दी हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों को संबंधित विमान कंपनियों से उड़ान की ताजा जानकारी लेने और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए उनके संपर्क में रहने की सलाह दी है। मंत्रालय स्थिति पर नज़र रखने और यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए एयरलाइनों, हवाई अड्डा संचालकों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है।