मार्च 5, 2026 11:20 पूर्वाह्न

printer

पश्चिमी एशिया के हालात के बीच एयर इंडिया ने दी राहत, टिकट रद्द करने या तारीख बदलने पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

पश्चिमी एशिया में जारी हालात के बीच, एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। एयर इंडिया ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदलने या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड लेने की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा इस वर्ष 28 फरवरी या उससे पहले की गई सभी कन्फर्म बुकिंग्स पर लागू होगी। पश्चिम एशिया, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप आने-जाने वाली उड़ानों के लिए यह सुविधा, इस महीने की 10 तारीख तक की यात्रा के लिए मान्य रहेगी। एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की ताजा स्थिति की जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक बेवसाइट http://airindia.com देखें या किसी भी सहायता के लिए एयर इंडिया के 24×7 संपर्क केंद्र से संपर्क करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला